मुंगेर जिले में स्वास्थ्य विभाग लाख दावा कर ले कि स्वास्थ्य विभाग में मरीजों का इलाज निः शुल्क होता है। लेकिन, यहां के हवेली खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में जहां सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद सरकारी अस्पताल में गरीबों को नि:शुल्क इलाज(प्रसव) नहीं मिल पा रहा है। इस अस्पताल में गर्भवती महिलाओं से प्रसव के पूर्व ही इलाज देने के नाम पर कर्मियों द्वारा पैसा मांगे जा रहे हैं।
वहीं, प्रसव कराने आई महिलाओं ने बताया अस्पताल में बिना नजराना दिए हुए कोई काम नहीं बनता है। 900 रुपया नहीं दोगी तब तक प्रसव पीड़ा से छटपटाती सीमा देवी को नहीं देखेंगे। पीड़िता सीमा देवी ने बताया कि मेरा घर मधुबन दरियापुर है मैं प्रसव पीड़ा से छटपटा रही थी सुबह के 8 बजे ड्यूटी पर तैनात एएनएम एवं जीएनएम जिसका मैं नाम नहीं जानती हूं पर उन्होने ने कहा कि जब तक 900 रुपया नहीं दोगी तब तक हाथ नहीं लगाएंगे। वही हार पारकर पीडिता के परिजनों द्वारा उन्हें 900 रुपया दिया गया,तब जाकर उन्हें प्रसव कराया गया।
इस अस्पताल में प्रत्येक दिन ऐसा ही होता है, इसको लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को एक आवेदन दिया है। जिस पर दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन दिया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने यह आरोप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात प्रसव कक्ष में एएनएम एवं जीएनएम पर लगाया है। वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एलबी गुप्ता ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें बिना पैसा लिए प्रसव नहीं कराया गया, आरोप की पुष्टि हो गई है उन्हें चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी।



Comment here