जमुई में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जमुई-सिंकदरा मुख्य मार्ग स्थित खड़गौर के पास बाइक और पिकअप वाहन में आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौ’त हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।
मृतक की पहचान मलयपुर थाना के माली टोला निवासी ललन यादव 25 वर्ष पिता मथुरा यादव के रूप में हुई है। वहीं घायल कटौना गांव निवासी अरबिंद कुमार है। परिजनों ने बताया ललन की शादी 11 मई 2022 को हुई थी। अभी ललन की पत्नी के हाथ की मेंहदी भी नहीं हटी थी, और सड़क हादसे के कारण मांग सूनी हो गई। ललन की शादी के अभी महज 15 दिन ही हुए थे। घटना के बाद मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतक की फाइल फोटो।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि ललन बाइक से अपने दोस्त के साथ किसी निजी कार्य से सिंकदरा जा रहा था। तभी जमुई-सिंकदरा मुख्य मार्ग स्थित खरगौड़ के पास विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।

वहीं घटना के बाद पिकअप भागने के दौरान महिसोरी चौक के पास भी एक युवक को भी धक्का मार दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी जमुई पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।




Comment here