गायघाट पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट। लगातार अभियान चलाकर गांव गांव में छापेमारी कर पुलिस ने शराब के खिलाफ कारवाई तेज़ कर दी है। नये थानाध्यक्ष अनुप कुमार के आने के बाद शराब माफियायों पर सिंकजा लगातार जारी है। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने मैठी से शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं। उसकी पहचान उपेन्द्र गोसाई और संजीत राम के रूप में हुई हैं। थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया कि दोनों की शराब जांच में एल्कोहल की पुष्टि की गई है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया हैं।







Comment here