गायघाट में एसडीओ ने किया विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट। जिले के एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश द्वारा लगातार प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में जाकर योजनाओं का जाएजा लिया जा रहा है, इसी कड़ी में एसडीओ पूर्वी ने गायघाट प्रखण्ड के जाता पंचायत पहुँचे।जानकारी के अनुसार एसडीओ के पहुचते ही उक्त स्थल पर अधिकारीयो के बीच हड़कम्प मचने लगा. बताया गया कि गायघाट के जाता पंचायत भवन सहित पंचायत में चल रही अन्य कई योजनाओं की जांच करने पहुँचे अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी ज्ञान प्रकाश. इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान प्रखण्ड स्तर के कई अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि आज गयाघाट प्रखंड में चल रहे कई योजनाओं का निरीक्षण किया गया है साथ ही संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया गया है।







Comment here