Breaking News

BPSSC कल जारी करेगा बिहार दारोगा का एडमिट कार्ड, सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट 2213 पद हैं, जानिए

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट के पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड कल यानी 27 मई 2022 शुक्रवार को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि BPSSC ने कुल 2,213 रिक्त पदों पर वैकेंसी निकाली थी। इनमें सब इंस्पेक्टर के 1998 पद है और सार्जेंट 198 पद शामिल हैं।

इन आसान स्टेप्स में करे एडमिट कार्ड डाउनलोड।

  • स्टेप 1 : सबसे पहले आप बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2 : अब होमपेज पर दिख रहे बिहार पुलिस में पुलिस सब इंस्पेक्टर/ सार्जेंट के पद के लिए पीईटी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3 : अपना डिटेल्स, जैसे की रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, कैप्चा कोड आदि डालें और सबमिट के बटन पर क्लिक करे।
  • स्टेप 4 : एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.