दिल्ली के जाफराबाद में CAA के खिला’फ धरने पर बैठी महिलाओं को मौके से हटा दिया गया है. पुलिस ने रास्ता क्लियर करा दिया है. जो महिलाएं धरने पर बैठीं थीं, उन्हें पुलिस ने हटा दिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक महिलाएं नागरिकता कानून के खि’लाफ धरने पर बैठी हैं, जो बातचीत के बाद उठने के लिए तैयार हो गईं.

जाफराबाद में प्र’दर्शन स्थल और अन्य जगहों पर भारी संख्या में पुलिसबलों की तै’नाती की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर एसएसबी, आईटीबीपी और दिल्ली पुलिस के जवान मौजूद हैं. जाफराबाद में आईटीबीपी और एसएसबी के जवानों पर ज’मकर प’त्थरबा’जी भी हुई है. पुलिस ने प्र’दर्शन स्थल को पूरी तरह से खाली करा लिया है.




Leave a Reply