बिहार से आज एक बड़ी खबर सामने आई है।बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा।एनआरसी लागू नहीं करने का प्रस्ताव को सदन से पास किया गया है।इसके अलावे NPR पर संशोधन प्रस्ताव भी विधानसभा से पारित हुआ। बिहार में 2010 के आधार पर ही NPR होगा। प्रस्ताव पास होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश का आभार जाताया है। वंही बीजेपी इसके बाद पसोपेश की स्थिति में है। बजट पेश होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया जिसे स्पीकर ने मंजूर कर लिया।

इसके बाद विधानसभा में इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन नीतीश कुमार ने ऐलान किया था कि बिहार में एनआरसी का कोई मतलब ही नहीं।नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा कि एनआरसी बिहार में लागू नहीं होगा। एनआरसी का कोई मतलब ही नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ने विधान सभा में कहा कि एनआरसी को लेकर हौवा खड़ा किया जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने कह कि जब पीएम मोदी कह चुके हैं कि एनआरसी की कोई बात नहीं हो रही हो तो फिर इसका हल्ला क्यों हैं, सीएम नीतीश ने कहा कि एनआरसी का कोई तुक नहीं है।






Leave a Reply