Breaking News

औरंगाबाद में ज’हरीली श’राब से 24 घंटे में 10 की मौ’त; परिजन बोले- शराब पीने के बाद त’बीयत बि’गड़ी

औरंगाबाद के मदनपुर में जहरीली शराब से बुधवार की सुबह फिर तीन लोगों की मौत हो गई।24 घंटे के अंदर मौत का आंकड़ा 10 पहुंच गया है। इन तीनों का इलाज शेरघाटी में चल रहा था। मरने वालों में खिरियावां निवासी 30 वर्षीय विनय कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता, कटईया निवासी मनोज यादव, 65 वर्षीय बेरी निवासी रविन्द्र सिंह शामिल है। जबकि चौधरी मुहल्ला निवासी धनंजय चौधरी, बेरी निवासी मोहम्मद नेजाम, बेरी निवासी सुबोध सिंह उर्फ बुट्टू सिंह का स्थिति गंभीर है। इनका इलाज चंडीस्थान अस्पताल में किया जा रहा है।

कटिहार में घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।

कटिहार में घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।

कटिहार में जदयू नेता की पत्नी का मर्डर

कटिहार के फलका स्थित चातर गांव में जदयू नेता की पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई। अपराधियों ने पहले गला दबाकर की हत्या की फिर बाद में शव को पंखे से लटका दिया। घटना के पीछे का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस का घेराव किया और जमकर हंगामा करने लगे। वहीं जदयू पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सत्तार अपने भाई पर ही पत्नी हत्या का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.