Breaking News

मुजफ्फरपुर में आज 3 घंटे कटेगी बिजली, तीन फीडर से जुड़े 14 मोहल्ले में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बत्ती गुल

मुजफ्फरपुर में पोल शिफ्टिंग व एलटी तार लगाने को लेकर डेढ़ से 3 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बताया जा रहा है कि बुधवार को सुबह 7 बजे से बिजली कट जाएगी। बताया गया कि शहर के तीन फीडरों की बिजली काटी जाएगी। इससे शहर के करीब 14 मोहल्लों की बिजली प्रभावित रहेगी।

जानकारी के अनुसार 11 केवी जिला स्कूल फीडर में सुबह सात से शटडाउन रहेगा। यहां करीब 3 घंटे बिजली कटेगी। जिसके बाद 10 बजे बिजली वापस लौटेगी। इस फीडर से बिजली कटने पर चर्च रोड, बिंदा कोठी, गार्गी सिंह में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

इधर, 11 केवी क्लब रोड फीडर में भी सुबह आठ से 11 बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे पांडे लेन, शर्मा ट्रांसफॉर्मर, सर सैयद कॉलोनी, पशुपति लेन, कृष्णा नगर, आदित्य विजन में बिजली कटेगी। इन दोनों फीडरों में आरसीडी की ओर से 11 केवी तार लगाया जाएगा। वहीं, 11 केवी रेवा फीडर में पोल शिफ्टिंग व एलटी तार लगाने के लिए सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे जूरन छपरा रोड नंबर एक, दो, तीन और चार, महेश बाबू चौक, बस स्टैंड, इमलीचट्टी में बिजली कटी रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.