Breaking NewsDELHI

आनंद विहार एक्सप्रेस के टॉयलेट में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, दोनों सुरक्षित, देखें…

दिल्ली से कानपुर जा रही आनंद विहार एक्सप्रेस की आरक्षण बोगी के टॉयलेट में एक महिला ने नवजात को जन्म दिया। बच्चे की किलकारी गूंजते ही अन्य महिला यात्री मदद को आगे बढ़ीं। एंबुलेंस बुलाकर जच्चा बच्चा को लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों सुरक्षित हैं।सुरेंद्र सिंह अपनी गर्भवती पत्नी कुसुम और दो साल की बेटी वंशिका के साथ रविवार की रात 9 बजे के बाद दिल्ली के आनंद विहार से फर्रुखाबाद आने के लिए आनंद विहार एक्सप्रेस में बैठे। दोनों आरक्षण बोगी बी-4 में थे। ट्रेन जब आनंद विहार से छूटी और गाजियाबाद से निकली कि इस बीच कुसुम को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर पति ने उसे संभाला और सीट पर आराम से सुलाने का प्रयास किया। सुबह को ट्रेन जब मैनपुरी से छूटी और मोटा स्टेशन के आगे निकली तो महिला की हा’लत बि”गड़ने लगी।

सोमवाह सुबह फर्रुखाबाद जंक्शन पर आने से पहले महिला शौच के लिए जब टॉयलेट में गई तो यहां उसे प्रसव हो गया। इस बीच ट्रेन भी जंक्शन पर आकर रुक गई। अन्य महिला यात्री जो ट्रेन में थीं वह कुसुम की मदद के लिए आगे आईं। इस बीच एंबुलेंस को खबर देकर बुला लिया गया। ईएमटी कश्मीर सिंह और पायलट सत्यपाल ने ट्रेन की बोगी में पहुंचकर दोनों को संभाला और एंबुलेंस से जच्चा बच्चा को इ’लाज के लिए लोहिया महिला अस्पताल लेकर आए जहां इन्हें भर्ती कर लिया गया। प्रभारी सीएमएस ने बताया कि दोनों की हा’लत ठीक है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.