Breaking News

राजस्थान से बंगाल तक जा रही ट्रफ रेखा, पटना समेत राज्य के सभी हिस्से में कल तक बारिश की संभावना

राज्य के सभी हिस्से में 48 घंटे तक बारिश का सिस्टम सक्रिय रहेगा। राजस्थान से होते हुए बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तक ट्रफ रेखा जा रही है। इसके प्रभाव से पूर्वी-पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी सहित 19 जिलों मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच और न्यूनतम 22 से 26 डिग्री के बीच रहेगा।

उत्तर बिहार के बारिश वाले स्थानों पर 40 से 45 किमी की रफ्तार से पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलेंगी। वज्रपात की भी आशंका है। पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित 12 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। जहां बारिश नहीं होगी, वहां बादल छाए रहेंगे।

इधर पटना में दो दिनों से रात का पारा स्थिर है। जबकि, दिन के तापमान में रविवार की अपेक्षा बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.4 डिग्री और रात का सामान्य से दो डिग्री कम 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान हल्की धूप थी। लेकिन, दिन में तेज हवा की वजह से गर्मी से राहत रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.