Breaking News

सारण में 81 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

सारण में भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस पर एसपी संतोष कुमार ने बताया कि विधि व्यवस्था और प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के अलग-अलग थाना मे 81 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। उन्होंने बताया कि इन में 25 दरोगा और 56 जमादार शामिल हैं, जो 2 वर्षों से एक ही स्थान पर जमे थे। वहीं, 24 घंटे के अंदर जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है वह अपने-अपने थाने में ज्वाइन करेंगे।

सब इंस्पेक्टर जिनका तबादला हुआ है उनमें मोहम्मद अब्दुल इस्लाम तरैया, नरेश कुमार यादव बनियापुर, प्रमोद कुमार सिंह गरखा, विमलेश कुमार मडावरा , लाल बाबू प्रसाद भगवान बाजार, मक्केश्वर महतो नगरा, रामचंद्र माझी भगवान बाजार, मोहम्मद नसीम खान मुफस्सिल थाना, मोहम्मद फारुख नगरा, बृजेश कुमार सिंह मडावरा, रेशम लाल सिंह दिघवारा, विजेंद्र प्रसाद मकेर, नंदू राम नगर थाना, संजय कुमार भारती माझी, अंसार अहमद सिद्दीकी खैरा, विश्वनाथ राम मशरक, प्रमोद कुमार दरियापुर , प्रेम कुमार तिवारी रिविलगंज, प्रभाकर कुमार भारती मरहावड़ा, देवेंद्र पंडित जलालपुर, रूपम कुमारी प्रथम पानापुर, विनोद सिंह अमनौर, संजीव कुमार मडावरा , लव कुमार द्विवेदी, उदय शंकर प्रसाद सहजीतपुर भेजे गये हैं।

56 एएसआई का तबादला किया गया है। इनमें विनायक कुमार सिंह अवतार नगर, अशोक उपाध्याय पानापुर, उपेंद्र राय इसुआपुर , लक्ष्मण राय सोनपुर , अजीत कुमार सिंह द्वितीय नगर थाना , चंदेश्वरी यादव मडावरा, भिर्गु नाथ सिंह मशरक, प्रवीण कुमार सिंह गरखा , ओम प्रकाश यादव, हरिनंदन गोस्वामी रिविलगंज, जयराम प्रसाद गौरा , बलिराम सिंह भगवान बाजार , संजय कुमार दिघवारा, उपेंद्र प्रसाद यादव मसरख , जोगिंदर प्रसाद एसीएसटी , कौशल प्रसाद यादव डेरनी , श्री नारायण प्रसाद गुप्ता दरियापुर , मुरलीधर महतो पहलेजा , मुनेंद्र कुमार दरियापुर राम पदारथ पंडित हरिहरनाथ , विजय राय डेरनी , संतोष कुमार जनता बाजार , नरोत्तम प्रसाद अमनौर, वीर चंद्र प्रकाश भेल्दी, यशवंत कुमार सिंह मढौरा , मोहम्मद बेलाल अमनौर, संतोष कुमार गुप्ता गौरा , सुरेश कुमार सिंह नगरा, अरुण कुमार सिंह कोपा , मनोज कुमार झा रिविलगंज , राम इकबाल प्रसाद दरियापुर , मुन्ना कुमार कोपा, बीना देवी रसूलपुर , दिनेश कुमार कोपा , सीता लाल प्रसाद परसा , चंदन कुमार सिंह भगवान बाजार, संजय कुमार सुमन माझी , संजीव कुमार नगरा , छविनाथ यादव मकेर , मनोज कुमार शर्मा बनियापुर , मोहम्मद अख्तर खान इसुआपुर , प्रभु दयाल सिंह नगरा , राम विजय राय तरैया , मनोज कुमार रिविलगंज , हरेंद्र प्रसाद मशरक , सोहराब अली डेरनी , संजय कुमार सिंह महिला थाना , अशोक कुमार चौधरी पहलेजा , देवनंदन राम मांझी , ऋषि मुनि राम भगवान बाजार , श्याम बिहारी पांडे मकेर , रामजतन यादव जनता बाजार तथा अवधेश मंडल मुफस्सिल थाना में पोस्टिंग हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.