Breaking News

सोशल मीडिया पर फॉलोअर बढ़ाने के लिए सोनू का ट्रेंड, जानें…

सीएम नीतीश कुमार के साथ संवाद के बाद चर्चा में आया सोनू इन दिनों सोशल मीडिया ट्रेंड कर रहा है। फॉलोअर बढ़ाने के लिए सोनू को हथियार बनाया जा रहा है। साेनू पर मीम से लेकर शार्ट फिल्म तक बनाया जा रहा है। सोनू से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मिंटुआ भोजपुरिया से लेकर एमवीएस भोजपुरिया जवान पर सोनू पर बनाया गया वीडियो खूब शेयर हो रहा है।

शिक्षा की बदहाल व्यवस्था से शराब पर प्रहार

मिंटुआ भोजपुरिया ने 4 मिनट 32 सेंकेड का वीडियो बनाया है। शार्ट फिल्म में सोनू की पूरी कहानी बनाई गई है। एक बच्चे को सोनू के रूप में बताया गया है और उसके माता पिता के साथ टीचर को भी दिखाया गया है। सोनी पूरी कहानी को पेश करते हुए बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था के साथ शराबबंदी वाले राज्य में शराब की लत पर सवाल किया गया है। शिक्षा शराब के साथ समाज की कुरीतियों पर प्रहार करता यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। वीडिया को शेयर करने के साथ खूब देखा जा रहा है।

भोजपुरिया ट्रैक पर छाया सोनू

सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर सोनू ट्रेंड हो रहा है। रील से लेकर फिल्म तक में सोनू की वीडियो को खूब देखी जा रही है। इसमें सोनू को लेकर चल रही राजनीतिक मदद पर भी प्रहार किया गया है। बिहार में शिक्षा की गिरती दशा को लेकर भी जिम्मेदारों पर प्रहार किया जाता है। भोजुपरी कलाकर सोनू पर गाना से लेकर वीडियो बनाया जा रहा है। वीडियो में गाना से लेकर कहानी बनाकर काफी रोचक किया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.