Breaking News

गर्मी से मिली राहत: पश्चिमी विक्षोभ से हो रही बारिश का असर

अब तक सर्वाधिक गर्म रहने वाले मई के आखरी सप्ताह में इस बार गर्मी से राहत मिली है। दरअसल, रह-रहकर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 3 दिनों के अंतराल पर बारिश से तापमान के बढ़ते ही तेज हवा के साथ बारिश हाे जाती है। इसके कारण मौसम का मिजाज बदला है। इससे लाेगाें काे गर्मी से राहत मिली है। अब तक 20 से 31 मई के बीच लाेगाें काे तीखी गर्मी का अहसास हाेता था।

वर्ष 2018 में 25 एवं 26 मई काे अधिकतम तापमान 40 डिग्री था ताे 2019 में 27 मई काे सर्वाधिक 43 ताे 28 मई काे 42 डिग्री रहा। हालांकि, पिछले वर्ष अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंचा था। लेकिन इस वर्ष 20 मई से रह-रहकर हाे रही बारिश के कारण तापमान सामान्य से काफी कम है।

20 मई काे जिले का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री ताे न्यूनतम 21 डिग्री था। तीन दिनाें में हल्की वृद्धि के बाद साेमवार काे दिन का पारा 33.5 डिग्री ताे न्यूनतम 22.5 डिग्री रहा। बढ़ोतरी के बाद भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री व न्यूनतम 2.4 डिग्री कम रहा।

आगे भी तेज हवा के साथ बारिश होने से गर्मी से राहत की उम्मीद

पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नाेडल अधिकारी डाॅ. ए. सत्तार के अनुसार, अगले 24 घंटे में जिला समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दाैरान नेपाल से सटे तराई क्षेत्र के जिलों में अधिक बारिश हाे सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री ताे न्यूनतम 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं, पूरे क्षेत्र में 15 से 20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार तक पुरवा हवा चलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.