Breaking News

दुकान से घर लौट रही 8 वर्षीय बच्ची से गैंगरेप, दाे युवकाें पर दर्ज कराई एफआईआर

बरूराज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 8 बजे दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही 8 वर्षीय बच्ची से गैंगरेप किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी भाग निकलने में कामयाब रहे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को जांच के लिए एसकेएमसीएच भेजा है। पीड़िता के पिता ने बरूराज थाने में 21 वर्षीय अमलेश कुमार व 22 वर्षीय हेमंत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बताया कि बच्ची घर के पास एक दुकान में कुछ सामान खरीदने गई थी। वहीं पर दोनों आरोपी पूर्व से घात लगाए थे, जैसे ही बच्ची सामान लेकर घर जाने लगी, तभी दोनों आरोपियों ने बच्ची को जबरन उठा लिया और नहर किनारे ले गए और गैंगरेप किया। बच्ची के घर आने में विलंब होने पर उसे ढूंढने निकले, तभी बच्ची के रोने की आवाज पर उस तरफ गए तो दोनों आरोपी वहां से भाग निकले।

पीड़ित बच्ची ने सारी बात बताई। आराेपियों के घर शिकायत करने गए ताे उसके परिजनों ने गाली- गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पाॅक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दाेनाें आराेपी घर से फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विदित हो कि सकरा थाना क्षेत्र में 16 मई की रात छठी के भाेज में गई 8 वर्षीय बच्ची काे अगवा कर दुष्कर्म किया गया था। पंचायत में पीड़िता की मां काे धमकाया भी गया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.