Breaking News

मुजफ्फरपुर में 7वीं की छात्रा का दूसरी बार अपहरण: 10 दिन से है लापता

मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा से 7वीं कक्षा की छात्रा का दूसरी बार अपहरण हुआ है। वह अपने घर से 10 दिनों से लापता है। अबतक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित और दहशत में हैं। थाने में FIR दर्ज कराने के बावजूद पुलिस छात्रा को तलाश नहीं कर सकी है। छात्रा की मां मोसरत जहां ने अपहरण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसमें मो. सद्दाम समेत अन्य को आरोपी बनाया था। बताया कि इसी वर्ष फरवरी में उसकी बेटी को आरोपियों ने अगवा कर लिया था। इसका पता चलने पर मोहल्ले में पंचायत हुई। पंच के दवाब में आकर आरोपियों ने छात्रा को घर पहुंचा दिया था।

लेकिन, दोबारा 14 मई को उसका अपहरण कर लिया गया। वह किराना का सामान लेने मार्केट गयी थी। लेकिन, लौटकर घर नहीं आयी। उसकी मां ने खोजबीन शुरू की। पर उसका पता नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने आरोपियों के बारे में पता किया। जानकारी मिली कि वह भी अपने घर से गायब है। तब उन्हें यकीन हो गया कि उनकी बेटी को अगवा कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि वह सिर्फ 13 साल की है। सातवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी गलत नीयत से उसका अपहरण किये हैं। वे लोग उसकी हत्या कर सकते हैं। इधर, पुलिस का कहना है वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान जारी है। कुछ संदिग्ध मोबाइल नम्बरों के डिटेल खंगाले जा रहे हैं। शीघ्र ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.