Breaking News

सीवान में दरवाजे पर खड़ी बाइक की चो’री, घ’टना की पूरी वार’दात सीसीटीवी कैमरे में कैद

सीवान के मैरवा में बाइक चोरी करने वाले गिरोह काफी सक्रिय हो गए हैं। आए दिन चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। जिससे ग्रामीण सहित नगर के लोगों को दरवाजे पर बाइक तथा चारपहिया गाड़ी खड़ी करना मुश्किल हो गया है। चोर का मनोबल बढ़ने से पुलिस प्रसाशन पर लगातार सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। मैरवा थाना क्षेत्र इलाके में एक सप्ताह के भीतर शातिर चोर लोगों के दरवाजे के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों की चोरी कर ली है। जिसमें ट्रक और एक बोलेरो और एक बाइक शामिल है। सभी गाड़ी दरवाजे से उठी है।

सीसीटीवी कैमरे में दिखे बाइक चोर।

सीसीटीवी कैमरे में दिखे बाइक चोर।

इसी कड़ी में मैरवा के भोपतपुरा गांव के जयकिशोर प्रसाद के दरवाजे पर खड़ी विनय विकास की गाड़ी को चोरों ने चोरी कर फरार हो गए। इस चोरी की घटना की वारदात बगल के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित गाड़ी मालिक विनय विकाश ने इस मामले में थाना में आवेदन दिया है। बताया है कि दो बाइक पर 6 की संख्या में पहुंचे चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

उनके दरवाजे पर बाइक चोरी करने पहुंचे शातिर चोर दरवाजे पर खड़ी बाइक को निशाना बनाते हुए इधर-उधर कुछ समय तक ताक-झांक करने के बाद दरवाजे पर खड़ी तीन बाइकों में एक बाइक की चोरी कर फरार हो गए। इधर पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.