Breaking News

दरभंगा क्लोन स्पेशल से हथि’यार के साथ युवक गिर’फ्तार, वर्चस्व बढ़ाने के लिए कट्टा लेकर जा रहा था ससुराल

नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन में हथियार के साथ एक युवक को RPF ने धर दबोचा है। आरोपी युवक हथियार को लेकर अपने ससुराल जा रहा था। उसने हथियार को कमर में खोंसकर रखा था। इसी दौरान RPF की स्कोर्ट टीम ने उसे पकड़ लिया। फिर, उसे RPF पोस्ट लाया गया। जहां से उसे जीआरपी के हवाले सौंप दिया गया। रेल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक सीतामढ़ी का रहने वाला मो. तनवीर है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हथियार लेकर अपने ससुराल जा रहा था। उसे ससुराल में अपना वर्चस्व दिखाना था। इसी को लेकर वह हथियार अपने साथ लेकर जा रहा था।

मामले में थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि दरभंगा क्लोन स्पेशल से आरोपी को पकड़ा गया है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के भगवानपुर स्टेशन से ट्रेन गुजर रही थी। इस दौरान वह ट्रेन के S-2 बोगी में बैठा था। इसी दौरान वह RPF की टीम को देखकर इधर-उधर करने लगा। शक के आधार पर टीम ने उसे पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कमर से कट्टा बरामद किया गया। जिसके बाद उसे जीआरपी के हवाले सौपा गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.