Breaking News

मुजफ्फरपुर में सड़क हाद’सा, युवक की मौ’त, 1 महीने पहले हुई थी शादी

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे एक युवक की मौत हो गई। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिघरा का है। जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंद दिया है। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर थाने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई।

मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिघरा निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक की 1 महीने पहले ही शादी हुई थी। वह दिघरा स्थित एक कॉलेज में कार्यरत था। किसी काम से वह दिघरा की ओर गया था। लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मौ’त की खबर सुनने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मामले में सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। सूचना के आधार पर घटनास्थल की छानबीन की गई है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। ताकि, पता लगाया का सके कि किस वाहन ने टक्कर मारी है। फिलहाल परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.