Breaking News

बिहार में फिर श’राब पीने से 2 की मौ’त! परिजन बोले- रात में शराब पीकर सोए थे दोनों

औरंगाबाद शनिवार की शाम शराब पीकर सोए दो लोग सोए रह गए। जब रविवार की सुबह देर तक नहीं जगे तो परिजन उन्हें जगाने पहुंचे। जहां पता चला कि मौत हो चुकी है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज व सिंदुआरा गांव की है। मृतकों में झारखंड के फुसरो वार्ड 13 ब्लॉक कॉलाेनी निवासी 55 वर्षीय संजय दास व मदनपुर थाना क्षेत्र के सिंदुआरा गांव निवासी 30 वर्षीय पिंटू चौधरी शामिल था।

घटना के बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस के साथ-साथ उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया, सीओ अंजू सिंह व उत्पाद सब इंस्पेक्टर रूबी कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

राज मिस्त्री का काम करता था संजय, बहनोई का घर बनाने आया था रानीगंज

झारखंड के फुसरो का रहने वाला संजय पेशे से राजमिस्त्री है। उसके बहनोई रानीगंज निवासी संजय को कॉलोनी मिला है। लिहाजा वह घर बनाने उसके घर आया हुआ था। परिजनों के अनुसार शनिवार रात को वह शराब पीकर सोया था। जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, पिंटू चौधरी की भी कहानी कुछ ऐसी ही है। वह ट्रैक्टर चालक है। वह ट्रैक्टर पिंटू ही चला रहा था। परिजनों का कहना है कि वह भी शनिवार रात को शराब पीकर सोया था। इससे उसकी भी मौत हो गई।

बताते चलें कि शनिवार को भी रानीगंज निवासी कृष्णा राम की मौत भी शराब पीने से हुई थी, लेकिन पुलिस इससे साफ इनकार की थी। वहीं परिजन भी कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। हालांकि इलाके में शराब पीने से मौत की चर्चा थी। कृष्णा राम रानीगंज निवासी संजय के पिता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.