Breaking News

मिस्ड कॉल से प्यार, घर से दोनों फरार : 11 साल छोटे युवक से दो बच्चों की मां से हुआ प्यार

जहानाबाद में एक मिस्ड कॉल ने मिस मैच जोड़ी बना दी। दो बच्चों की मां का अपने 11 साल छोटे बच्चे से प्यार हो गया। दोनों घर से भाग निकले। दोनों गोवा और मुंबई घूमते रहे। इधर, महिला के पति ने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने दबिश दी तो प्रेमी जोड़ा थाने पहुंचा। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। महिला का कहना है कि वह ससुराल नहीं जाना चाहती।

मामला जहानाबाद के उटा मोहल्ले की है। पुलिस के मुताबिक रंजीत सिंह की शादी प्रिया कुमारी (30) से लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी। दंपती के दो बच्चे भी हैं, लेकिन लगभग 2 साल पूर्व प्रिया के मोबाइल से एक लड़के के मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल चला गया।

इसके बाद शहर के अरवल मोड के पास किराए के मकान में रहने वाला सुजीत कुमार से उसकी लगातार बात होने लगी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान इस संबंध के बारे में किसी को भी भनक नहीं लगी। एक माह पूर्व प्रेमी जोड़ा फरार हो गया।

पति ने एफआईआर दर्ज कराई

पत्नी के भागने के बाद रंजीत सिंह ने नगर थाने में सुजीत कुमार समेत उसके परिजन पर अपनी पत्नी को ले भागने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस की दबिश के कारण दोनों नगर थाना में आ पहुंचे।

मंदिर में शादी की

सुजीत कुमार ने बताया कि मैं पहले गोवा गया। लगभग एक माह तक वहां रहा। इसके बाद मुंबई आ गया और मुंबई में कमरा लेकर दोनों रहने लगे। जब पैसे खत्म हो गए तो पेंट कंपनी में काम करने लगा। इधर, दोनों के थाना पहुंचने की सूचना पर दोनों के परिजन भी वहां पहुंचे। इसके बाद ससुराल वाले प्रिया को समझा-बुझाकर ससुराल ले जाना चाहा, लेकिन प्रिया ने कहा कि सुजीत और मैं एक साथ जीने-मरने की कसम खा रखी है और मंदिर में दोनों ने शादी भी रचा ली है। इसलिए मैं ससुराल नहीं जाऊंगी। इधर, पुलिस लड़के को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.