अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ ताज महल का दीदार करने आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। ट्रंप के साथ पत्नी मेलानिया, बेटी और दामाद भी हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके स्वागत किया। इस दौरान ट्रंप और उनके परिवार का सैंकड़ों कलाकारों ‘मयूर नृत्य’ प्रस्तुत कर स्वागत किया।
-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल के मध्य में स्थित डायना टेबल पहुंच रहे हैं। उनके साथ गाइड ताज से संबंधित काहानियां भी सुना रहे हैं। दोनों बहुत ही उत्सुकता से ताममहल के इतिहास के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी और दामाद के साथ ताज महल पहुंच गए हैं। वह एक घंटे स्मारक मे रहेंगे। दुनिया इस अजूबे को देखने के लिए वह करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलेंगे। इस दौरान ट्रंप ने विजिटर बुक पर अपनी टिप्पणी लिखी।
-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी और दामाद के साथ शिल्पग्राम पहुंच गए हैं। वहां से 27 गोल्फ कार्ट के काफिले साथ ताजमहल का दीदार करने जाएंगे। होट अमर विलास में उनके लिए कोहिनूट स्वीट बुक है। इससे पहले रास्ते भर उनके स्वागत के लिए लगभग एक दर्जन मंच लगाए गए थे, जिस पर कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे थे।

-इससे पहले उत्तर प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला एयरपोर्ट से ताज महल की ओर रवाना हुआ। रास्ते मे जगह-जगह कालाकार लोक नृत्य करते रहे। बच्चे दोनों देशों के झंडे हाथों में लेकर उनका स्वागत किया। डोनाल्ड ट्रंप के आगमन पर ताज महल को विशेष तौर पर सजाया गया है। शाहजहां व मुमताज की कब्रों का पहली बार मडपैक कराया गया है। होटल अमर विलास से ताज तक की 500 मीटर की दूरी ट्रंप परिवार गोल्फ कार्ट से तय करेगा।





Leave a Reply