Breaking News

मुजफ्फरपुर : मोबाइल छिनतई के आ’रोप में नाबालिग की ज’मकर पि’टाई, पुलिस ने हिरा’सत में लिया

मुज़फ़्फ़रपुर में मोबाइल छिनतई के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक नाबालिग को धर दबोचा। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। घटना के दौरान मौके ओर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र स्तिथ मझौलिया का है। जहां नाबालिग को पकड़ लिया गया। मौके पर जुटे अन्य लोगों ने घटना की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद उसे थाने लाया गया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि नाबालिग सदर इलाके का रहने वाला है।

इधर, स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी एक मझौलिया गुमटी के समीप मोबाइल छीनकर भाग रहा था। शोर मचाकर लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। इस दौरान थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई है। वहीं मामले की सूचना सदर पुलिस को दी गई।

इधर, सदर थानेदार ने बताया कि मोबाइल चोरी की सूचना पर नाबालिग को पकड़े जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पदाधिकारी को भेजा गया था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। उसके नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.