सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की टीम शुक्रवार को एक बार फिर लालू परिवार पर दबिश दी है। 13 साल पुराने मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और उनकी दो बेटी मीसा यादव और हेमा यादव पर केस दर्ज किया गया है। इन पर आरोप है कि 2004-2009 के दौरान रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद ने रेलवे में फोर्थ ग्रेड की नौकरी के एवज में लोगों से जमीनें ली हैं।
बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी यादव का नाम हर कोई जानता है। राजनीति में एक्टिव रहने और सांसद होने के कारण मीसा की भी अपनी एक पहचान ऐसे में हम आपको यहां हेमा यादव की जानकारी दे रहे हैं।
लालू की 5वीं बेटी हैं हेमा, BIT से की है इंजीनियरिंग
लालू यादव की कुल 7 बेटियां हैं। इनमें हेमा यादव 5वें नंबर की बेटी है। सियासत से दूर इन्होंने अपना पूरा फोकस अपने करियर पर दिया। इन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। लालू यादव ने 2016 के एक कार्यक्रम में हेमा मालिनी के सामने ये बात स्वीकारी थी कि उन्हीं से प्रभावित होकर अपनी बेटी का नाम हेमा रखा था।
दिल्ली के पॉलिटिकल फैमिली में हुई है शादी
लालू की पांचवी बेटी हेमा यादव की शादी साल 2012 में विनीत यादव से हुई थी। विनित दिल्ली के पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। विनित खुद भी पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं। हालांकि वे फिलहाल किसी बड़े पद पर नहीं हैं। हेमा फिलहाल पॉलिटिक्स से पूरी तरह दूर है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव, BJP के खिलाफ मुखर
हेमा यादव सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव हैं। ट्विटर पर उनके 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। यहां वे अपने पिता के विचारधारा और उनकी आवाज को ही बुलंद करतीं दिखाई देती हैं। ट्विटर पर वे BJP के खिलाप पूरी तरह मुखर हैं और विभिन्न मुद्दों पर उनका मुखालफत करती हैं।
हृदयानंद ने हेमा को गिफ्ट की थी जमीन
CBI सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी 2014 को गोपालगंज के हृदयानंद यादव ने लालू यादव की बेटी हेमा को जमीन गिफ्ट किया था। ह्रदयानंद यादव पटना में रेलवे कोचिंग कॉम्पलेक्स में फोर्थ ग्रेड कर्मचारी का काम करते हैं। उनके भाई देवानंद यादव ने इस बात की जानकारी दी कि हेमा यादव से भावनात्मक रिश्ता बनने के कारण अपनी जमीन गिफ्ट के तौर पर उन्होंने दी थी।







Leave a Reply