Breaking News

मुजफ्फरपुर : स्मैक बेचने का विरोध करने पर बे’रहमी से पी’टा, युवक के शरीर में कई जगहों पर गहरे ज#ख्म के निशान

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी में स्मैक बेचने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ा। आरोपियों ने उसपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसमे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। यह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। यह देखकर आरोपी भाग गए। स्थानीय लोगों ने भोला पासवान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उसके सिर, हाथ और पीठ पर चाकू गोदने से गहरे जख्म के निशान हैं।

सूचना मिलने पर कांटी पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। उसने बताया कि घर से कुछ दूरी पर टहल रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनपर अचानक से हमला कर दिया। रॉड और लाठी- डंडे से भी पिटाई की गई। घायल ने बताया कि गांव के कुछ लोग स्मैक और गांजा खरीद-बिक्री का धंधा करते हैं। इसी का वह अक्सर विरोध करता था।

इसी के प्रतिशोध में घटना को अंजाम देने की बात बताई है। कहा कि कुछ दिन पूर्व भी आरोपियों ने विवाद किया था। उस समय भी वे लोग उसपर हमला करने आये थे। लेकिन, स्थानीय लोगों के जुटने के कारण सभी भाग गए थे। लेकिन, इस बार मौका मिलते ही जानलेवा हमला कर दिया। थाना में पीड़ित ने आवेदन दिया है। थानेदार संजय कुमार ने कहा कि जाँच पड़ताल के बाद FIR दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.