छपरा में बालू के अवैध ढंग और ओवरलोड वाहनों से ढुलाई को लेकर छपेमारी अभियान चलाया गया। मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही छपरा मशरक एस एच-90 पर सारण जिला प्रशासन के निर्देश पर ढुलाई पर रोक लगाने के लिए मढ़ौरा एसडीओ और डीएसपी के अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। मौके पर खान निरीक्षक सारण, सीओ मशरक समेत मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार, पानापुर थानाध्यक्ष भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।इस दौरान अवैध परिवहन कर रहें बालू लदे 35 ट्रक जब्त किया गया। साथ ही 8 ट्रक चालक की गिरफ्तारी की गई।
अवैध बालू लदे ट्रकों को पासिंग कराने वाले लाइनर को कार समेत गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीओ मढ़ौरा योगेन्द्र कुमार ने को बताया कि जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलम्बर और प्रखंड कार्यालय परिसर के सामने सड़कों पर अवैध बालू लदे ट्रक को जप्त किया गया जिसमें 35 ट्रकों को जब्त किया गया है। मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि अवैध बालू लदे ट्रक को पासिंग कराने वाले लाइनर गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव निवासी मुकेश शाही पिता अमरेश शाही को कार समेत 8 ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
35 बालू लदे ट्रकों से 34750 सीएफटी बालू जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख के करीब जब्त किया गया तथा जप्त ट्रकों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।मामले में सीओ रविशंकर पांडेय के द्वारा मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी को गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया है।







Leave a Reply