Breaking News

भोजपुर में खेसारी के कार्यक्रम में हंगामा, कार्यक्रम में जुटी थी हजारों की भीड़, मंच टूटते ही मची भगदड़

भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का मंच टूट गया। फिर अफरातफरी मच गई। खेसारी के आने की सूचना पर उत्साह में मंच पर चढ़ गए। लोग कोका कोला गाने की डिमांड करने लगे और इसी बीच मंच टूट गया। जिस समय मंच टूटा, उसके पहले दूसरे कलाकार डांस कर रहे थे। इस घटना में मंच पर मौजूद कलाकारों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम को रोक दिया गया। मंच पर खेसारी और गायिका शिल्पी राज अभी मंच पर पहुंचे ही नहीं थे।

दरअसल, जिले के तेलाढ़ गांव निवासी मधेश्वर राय के घर तिलक समारोह में मंगलवार की रात चर्चित भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम आयोजित था। खेसारी लाल को देखने और सुनने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग जमा हुए थे। कार्यक्रम रात 9 बजे शुरू हुआ।

मंच पर 20-25 कलाकारों के अलावा उनके सहयोगी, गांव के कुछ युवक और सुरक्षा में लगे बाउंसर मौजूद थे। खेसारी लाल और शिल्पी राज जैसे कलाकारों के मंच पर आने की सूचना के बाद भीड़ बढ़ती जा रही थी। तभी अचानक मंच ध्वस्त हो गया।आयोजन के दौरान अचानक मंच के ध्वस्त हो जाने से भगदड़ मच गई।

मंच टूटा, कलाकार नीचे आ गए

हादसे में मंच पर मौजूद कलाकार सहित अन्य लोग नीचे गिर गए। वहीं, मंच पर लगी लाइट गिरने की बिजली से गुल हो गई, जिससे भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ में बहुत से लोग गिरकर चोटिल हो गए।

​​​​​​​खैरियत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति को इस भगदड़ में ज्यादा चोट नहीं आई है। घटना के बाद लोग खेसारी लाल को सुने बगैर ही लौट गए। कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.