Breaking News

अनोखा विवाह: दो समलैंगिक बहनों ने घर से भागकर कर ली शादी

ग्रेटर नोएडा में दो समलैंगिक बहनों ने आपस में शादी कर ली। दोनों 20 अप्रैल को घर से गायब हुई थीं। इस पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन जब बेटियां कहीं नहीं मिलीं तो थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों की तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद दोनों दिल्ली में मिलीं, वे लड़कों के कपड़े पहनकर घूम रही थीं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि हमने शादी कर ली है।

दोनों बहनें लड़कों के कपड़े पहन घूम रही थीं
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना में 20 अप्रैल को एक लड़की गायब हो गई। ठीक उसी दिन दिल्ली के अंबेडकरनगर में भी एक लड़की के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। दरअसल, ये दोनों फुफेरी बहनें थीं। काफी ढूंढने के बाद पुलिस ने दोनों को दिल्ली से पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों लड़कों के कपड़े पहनकर घूम रही थीं, जिससे कोई उन्हें पहचान न सके।

दिल्ली के मंदिर में रचाई शादी
पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे समलैंगिक हैं और एक-दूसरे को पसंद करती हैं। उन्होंने दिल्ली के मंदिर में शादी भी कर ली हैं। पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंचीं और यहां दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया। परिजनों ने अपनी बेटियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कहा कि वे बालिग हैं और अपनी जिंदगी का फैसला ले सकती हैं। ऐसे में उन पर किसी भी तरह का दबाव न बनाया जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.