Breaking NewsEntertainmentInternational

नमस्ते ट्रंप: डोनाल्ड ट्रंप का बाहुबली अवतार, ज़’बरदस्त वायरल हो रहा है यह मीम वीडियो, ट्रंप ने भी किया रीट्वीट…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत यात्रा पर आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले उनका बाहुबली अवतार सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, इस मीम वीडियो में बाहुबली फिल्म की क्लिप को एडिट करके ट्रंप को बाहुबली के तौर पर दिखाया गया है। खास बात यह है कि ट्रंप ने इस वायरल हो रहे मीम को अपने ट्विटर अकाउंट से रीट्वीट किया है।अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने विडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है, ‘भारत में अपने शानदार दोस्तों से मिलने के लिए उत्सुक हूं।’Silmemes1 ट्विटर हैंडल ने 1 मिनट 21 सेकंड का एक विडियो पोस्ट किया है। इस विडियो में ऐनिमेटेड किरदारों के साथ भारत और अमेरिका की दोस्ती को दिखाया गया है। वहीं इस क्लिप में इवांका ट्रम्प, मेलानिया ट्रम्प और ट्रम्प जूनियर को भी दिखाया गया है। इसके अलावा विडियो में पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी पत्नी जशोदाबेन को भी देखा जा सकता है।

‘हाउडी मोदी’ की तर्ज पर ‘नमस्ते ट्रंप’

अमेरिकी राष्ट्रपति सोमवार दोपहर तक गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे। इस दौरान वह ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम की तर्ज पर अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाले ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में एक लाख लोगों को संबोधित करेंगे। बता दें कि पिछले साल सितंबर में ह्यूस्टन में अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित किया गया था।

ट्रंप को गार्ड ऑफ ऑनर

मंगलवार सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति का प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत होगा। मंगलवार को ट्रंप नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में जिन कंपनियों के प्रतिनिधित्व की उम्मीद की जा रही है, उनमें भारतीय तेल एवं गैस कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा संस, भारत फोर्ज, महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.