Breaking News

50 हजार का इनामी पत्नी के साथ गि’रफ्तार, 14 माह पूर्व विधायक के भतीजे की ह’त्या का मुख्य आरोपी है चुन्नु राय

रोहतास पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। अपराध में उसकी राजदार रही पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी करगहर विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। इस संबंध में रोहतास एसपी आशीष भारती ने बुधवार शाम प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

एसपी ने कहा कि जिले के परसथुआ थाना क्षेत्र में 27 फरवरी 2021 को संजीव मिश्रा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। संजीव मिश्रा करगहर के विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे थे। इस हाइ प्रोफाइल मर्डर को देखते हुए पुलिस द्वारा एसआईअी का गठन किया था। मामले में एसटीएफ का भी सहयोग लिया जा रहा था। मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में ही हो चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी सर्वोत्तम कुमार उर्फ चुन्नु राय एवं उसकी पत्नी निशु राय की तलाश थी। सर्वोत्तम के घर की कुर्की-जब्ती भी की गई थी। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था।

एसपी ने कहा कि आज सूचना मिली कि उक्त दोनों अपराधी देखे गए हैं। तब पुलिस ने तत्काल टीम को गठित कर इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया, जहां से इन्हें गिरफ्तार किया गया। बताया कि यह नामजद अपराधी है इनपर शराब, आर्म्स एक्ट एवं हत्या के अन्य मामलों में भी नामजद रहे हैं। कहा कि मामले में चार्जसीट दाखिल कर इन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

14 माह पूर्व हुई थी हत्या

कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या उनके घर के ठीक बाहर सरेशाम कर दी गई थी। घटना 27 फरवरी 2021 के शाम को घटी थी। संजीव मिश्रा अपने आवास के गेट पर खड़े थे, उसी दौरान तीन बाइक पर सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। संजीव मिश्रा को चार गोलियां लगी थी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए, वारदात के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए थे। लोगों ने आनन-फानन में संजीव को कैमूर जिला के मोहनिया इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही संजीव मिश्रा ने दम तोड़ दिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.