बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे (Bihar Health Minister Mangal Pandey) एक बार फिर पुलिसकर्मियों पर भ’ड़क गए. पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आगवानी के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे मंगल पांडे उनके साथ चल रहे एक बीजेपी नेता (BJP Leader) को पुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने पर ना’राज हो गए. उन्होंने एक सीनियर रैंक के अधिकारी को ख’री-खो’टी सुनाई.दरअसल मंगल पांडे जब एयरपोर्ट में प्रवेश कर रहे थे तो उनके साथ एक बीजेपी नेता को रोक दिया गया. इसपर वे भ’ड़क गए और पुलिसकर्मी को कहा कि ध’क्का क्यों दे रहे हो. हम देख रहे हैं तुम इनके कपड़े को हाथ लगा रहे थे. हम देख रहे थे. ऐसे कहीं ठेला जाता है. देखा करो कौन आए हैं, कहां आए हुए हो.

मंगल पांडे ने आगे कहा कि कहीं तुम भी जाओगे और कोई इस तरह से रोक देका तो अच्छा लगेगा. हालांकि बाद में पुलिसकर्मियों के सॉरी कहने पर मा’मला शांत हो गया और वे आगे बढ़ गए.बता दें कि मंगल पांडे हाल में तब भी सुर्खियों में छाए हुए थे जब सीवान में पुलिसकर्मी पर भड़क गए थे. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. दरअसल हाल में ही वे हुसैनगंज प्रखंड में एक प्राइवेट अस्पताल शिलान्यास समारोह में पहुंचे थे. इस दौ’रान सुरक्षा के लिए गेट पर खड़े एक पुलिसकर्मी ने मंत्री को अंदर जाने से रोक दिया था.दरअसल वह मंत्री को जानता नहीं था. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वे पुलिसकर्मी से कहते हैं, ‘क्यों ऐसे लोगों को खड़ा करते हैं आप लोग? क्यों ऐसे लोगों को खड़ा करते हो, जो मंत्री को नहीं जानता हो? प्रभारी मंत्री को रोक रहा है. इसको स’स्पेंड करवाइए.




Leave a Reply