Breaking News

विश्वेश्वरैया भवन से सटे PHED भवन का हाल देखिए, आग बुझाने वाले सिलेंडर तो हैं पर इन पर मैन्यूफैक्चरिंग डेट 2019 लिखा है

पटना के सचिवालय स्थित विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार की नाक के नीचे यह आग लगी है। इस भवन में ग्रामीण कार्य, पथ परिवहन, भवन निर्माण आदि कई बड़े विभागों के कार्यालय हैं। भास्कर ने विश्वेश्वरैया भवन से बिल्कुल सटे लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) में तहकीकात की कि यहां अग्निशमन की क्या व्यवस्था है?

मैन्यूफैक्चरिंग डेट के अलावा कोई अन्य डेट नहीं

भास्कर ने पाया कि पीएचईडी में जो आग बुझाने वाले सिलेंडर लगे हुए हैं उस पर मैन्यूफैक्चरिंग का समय 2019 लिखा हुआ है। भास्कर ने इससे जुड़े जानकारों से बातचीत की तो पता चला कि मैन्यूफैक्चरिंग के एक साल बाद यह एक्सपायर हो जाता है। सिलेंडर पर मैन्यूफैक्चरिंग डेट 2019 के अलावा कोई अन्य तिथि नहीं लिखी हुई दिखती है।

अग्निशमन के नाम पर खाना पूरी तो नहीं

यह जांच का विषय है कि इसकी रिफिलिंग समय से हो रही है कि नहीं।अगर समय से रिफिलिंग होती तो उसकी कोई तो तिथि इस पर अंकित होती? एक साल पहले अगर रिफिलिंग हुई है तो उसका कोई लेबल किसी सिलेंडर पर नहीं दिख रहा। जाहिर है आग बुझाने की मशीनों के नाम पर सिर्फ खाना पूरी हो रही है और जब विश्वेश्वरैया भवन जैसी जगह पर आग लगती है तो करोड़ों की हानि होती 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.