Breaking News

मुजफ्फरपुर में बोलेरो ने साइकिल सवार दो को रौं’दा, सरैया चौक की ओर जा रहे थे दोनों

रहा है। ताजा मामला जिले के सरैया थाना क्षेत्र के करिहारा लीची गाछी के समीप की है। जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने दो युवकों को रौंद दिया। दोनों साइकिल से सरैया चौक की ओर जा रहे थे। इसमें एक कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि, दूसरे की SKMCH ले जाने के दौरान रास्ते मे मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वही लोगो ने मामले की सूचना सरैया थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की।

इधर, घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया है। दोनों के शवो को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया। मृतकों में सरैया पूर्वी टोला निवासी सूरज कुमार व मो.नौशाद शामिल हैं। मृतक सूरज के परिजनों ने बताया कि दोनों मजदूरी करते थे। साइकिल से दोनों एक साथ सरैया चौक जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने दोनों को जबरदस्त ठोकर मार दिया। इसमे एक कि मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा सड़क पर छटपटा रहा था। मौके से गुजर रहे लोगों ने जब उन्हें देखा तो हल्ला हुआ। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

दोनों को PHC ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित किया। जबकि, दूसरा को SKMCH ले जाने के लिए कहा। वहीं अस्पताल ले जाने के क्रम में दूसरे ने भी अपना दम तोड़ दिया। बताया कि घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। इधर, सरैया पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों का बयान दर्ज कराने की पहल की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.