देश में बेरोजगारी के कारण लोग पलायन को हो रहे मजबूर। लेकिन वही लोगो को विदेश जाने के बाद यह पता चला की उसके साथ ठगी हुई है तो पैरों तले जमीन खिसक गई। यह मामला हरलाखी प्रखंड समेत बेनीपट्टी, जयनगर, रहिका, बिस्फी व दरभंगा एवं समस्तीपुर से जुड़ा हुआ है। जहां से पैसे कमाने करीब 27 लोग विदेश सऊदी अरब गया। सऊदी पहुंचने के बाद पता चला कि भेजने वाला एजेंट ने ठगी कर धोखाधड़ी कर लिया और विदेश पहुंचकर परेशानी में पड़ गया।
वहां पहुंचने के बाद ना तो रहने का ठिकाना मिला और ना ही खाने पीने की कोई व्यवस्था ही मिली। सभी 27 लोग सऊदी अरब में दरदर की ठोकर खाने को विवश है। सभी प्रवासी ने मीडिया के माध्यम से संपर्क स्थापित कर अपना दर्द बयां किया। सऊदी में फंसे लोगों ने बताया कि हमलोगों को हरलाखी थाना क्षेत्र के हरने गांव निवासी मो. जहीरुद्दीन डेढ़ लाख रुपया लेकर विदेश सऊदी अरब भेजा। जबकि कंपनी में काम होने का झूठा बात बोलकर ठगी किया गया है। वो सभी लोग 2 महीने से भूखे प्यासे किसी तरह समय बिता रहे है।
सऊदी में फंसे लोगों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। लोगों ने हरलाखी पुलिस से भी ठग को गिरफ्तार कर सहयोग की अपील किया है। बहरहाल सभी 27 लोग फंसे हुए हुए। जिसे मदद की दरकार है।


सऊदी में फंसे बासोपट्टी के मेहतरपट्टी निवासी लालू मंडल, हरलाखी के उमगांव के मो. शमीम, कासिम नदाफ, बेनीपट्टी के महमदपुर निवासी मो. असिरुल, रहिका के मो. लाल, जयनगर बेलही के राम मंडल, दरभंगा जिले के जाले नगरडीह निवासी मो. वाहिद अंसारी, भरवारा मो. मुसिम, समस्तीपुर के मो. गुलफाम समेत 27 लोग शामिल है।

इस संबंध में एजेंट जहीरुद्दीन ने बताया कि रमजान के कारण उनलोगों के साथ थोड़ी परेशानी हुई है। मेन पावर से लगातार संपर्क में है। जल्द ही उनसभी को काम मिल जाएगा। हालांकि थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने कहा कि इस तरह की शिकायत नही मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।




Comment here