Breaking News

मोतिहारी में 10 लाख का श’राब बरा’मद, ट्रैक्टर के टेलर में बने तहखाना से 2880 श’राब की बोलतें निकली

शराब बंदी वाले बिहार रोज शराब तस्कर तस्करी का नायाब तरीका ढूंढ निकाला रहे है । फिर भी मोतिहारी पुलिस उन्हें ढूंढ निकाल रही हैं। कुछ इसी तरह का मामला मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र से आया हैं। जहा एक ट्रैक्टर के टेलर में तहखाना बनाकर शराब के कार्टून को छुपाकर लाया जा रहा था। शराब से भरे टैक्टर टेलर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया हैं।

एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर के टेलर में छुपा कर शराब लाया जा रहा हैं। जिसकी सूचना एसपी ने पहाड़पुर थानाध्यक्ष को दी, जिसके बाद पहाड़पुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने पीछा कर शराब से भरे टेलर को जप्त कर थाना लाया, उपड से देखने पर कही कुछ नहीं दिख रहा था, जैसे जी टेलर का चदरा हटाया गया तो उसके अंदर तहखाना बना कर विदेशी शराब छुपा कर रखा गया था।

जब्त ट्रैक्टर के टेलर से 2880 पीस शराब की बोलत बरामद

थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर के टेलर में बने तहखाना से 518 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया।टेलर में इस तरह तहखाना बनाया गया है कि किसी को शक नहीं हो।पुलिस ने ट्रैक्टर के चालक और एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारियों में एक सीवान जिला का राकेश यादव और दूसरा गोपालगंज का लक्ष्मण वासफोर है। गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि वह यूपी से शराब ले कर चला था। यहां किसे देना था, इन बात की जानकरी मिल गई हैं। जिसे गुप्त रखते हुए तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.