मुज़फ़्फ़रपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित चर्च रोड में अधिवक्ता पुत्र सीसीटीवी सप्लायर 37 वर्षीय उज्जवल कुमार उर्फ अमित के मौत मामले में फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल की छानबीन की। वहीं, घटना के 24 घंटे के बाद मृतक के पिता अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस काे दिये आवेदन में उन्होंने मृतक के पिता ने उज्जवल के वैशाली के निवासी मामा (प्रॉपर्टी डीलर) व अपने छाटे भाई पर हत्या करने का आरोप लगया है
पुलिस उनकी आवेदन व कमरे से मिले सुसाइड नोट की जांच कर रही है। मृतक के पिता अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वे पहलेजा घाट पर अंतिम काम क्रिया कर के लाैटें है। उन्हाेंने सुसाइड नाेट काे अपने बेटे का नाेट मानने से इंकार कर दिया है। मृतक युवक के अलमीरा से मिला हीरे का अंगुठी व आठ माेबाइल सीसीटीवी सप्लायर की माैत की गुत्थी सुलझाने में मिठनपुरा पुलिस जुटी है। बताया गया कि मिठनपुरा पुलिस के साथ फाॅरेंसिक दस्ता ने घटनास्थल की जांच की। इस दाैरान उसने कमरें के एक एक काेने काे छान दिया। मृतक के फ्लैट व उसके कमरे लेकर सीढ़ी की जांच की। इसके साथ ही उसके कमरे में रखे अलमीरा काे भी खंगाला है। उसके अलमीरा से पुलिस ने हीरे के अंगूठी व आठ माेबाइल फाेन बरामद किया है। जिसमें उसके गायब दाेनाें फाेन है। इसकी पुष्टी मिठनपुरा थानेदार श्रीकांत प्रसाद सिन्हा ने की है।


उन्हाेंने बताया है कि जांच टीम काे काफी कुछ मिली है। इसकी बारिकी से जांच की जा रही है। मृतक के पिता ने अावेदन दिया है। इसमें वे प्राॅपर्टी डीलर मामा ब्रजनंदन व चाचा सुनील कुमार काे आराेपित किया है। उन्हाेंने कहा कि मृतक के परिजनाें से पूछताछ की जाएगी। ताकि अधिक जानकारी मिल सकें। इधर अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तक दाेनाें माेबाइल नहीं मिली है।ना ही हीरे की अंगुठी बरामद हुई है।





Leave a Reply