महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। आगामी 29 अप्रैल की सुबह 6:10 बजे भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। सुबह 6:10 पर मंदिर का द्वार आम दर्शनों के लिए खोला जाएगा। इसके लिए ओंकारेश्वर मंदिर में खास तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही आराध्य की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।शुक्रवार सुबह 9 बजे के बाद रावल गद्दी परिसर में हक-हकूकधारियों, आचार्यगणों, बीकेटीसी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की गई। 25 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर में भैरवनाथ पूजा की जाएगी।

इसके बाद 26 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर बाबा केदार की यात्रा निकलेगी जो 28 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। फिर 29 अप्रैल की सुबह 6:10 बजे पूजा-अर्चना के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। आपको बात दें कि पिछले साल 29 अक्टूबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे।
30 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट
आगामी 30 अप्रैल को भगवान बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। कपाट ब्रह्म मुहूर्त में प्रात: 4 बजकर 30 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। भगवान बद्री विशाल के महाभिषेक के लिए 18 अप्रैल को तिलों का तेल पिरोया जाएगा।

बद्रीनाथ धाम के कपाट पिछले साल 17 नवंबर को शाम 5:13 बजे शीतकाल के लिए बंद किए गए थे। श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में विजय दशमी के दिन आयोजित भब्य धार्मिक समारोह में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने कपाट बंद होने की घोषणा की थी।
Leave a Reply