BIHARBreaking NewsSTATE

गिरीराज सिंह- ‘देश को ख’तरा ना चीन से ना पाकिस्तान से, ख’तरा केवल देश में छुपे ग’द्दारों से है’

सीएए से किसी भी भारतीय की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। भारत को ख’तरा ना तो चीन से है न ही पाकिस्तान से है। अगर ख’तरा है तो देश में छुपे ग’द्दारों से है। इसे पहचानने की जरूरत है और इसका मु’काबला करना है। केन्द्रीय मत्स्य एवं पशुधन मंत्री गिरिराज सिंह ये बातें बुधवार को शहर के तेरापंथ भवन में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।उन्होंने कहा कि सीएए के विरोध में देशभर में हो रहा धरना-प्रदर्शन संसद के कानून और देश के विरुद्ध है। कांग्रेस, राजद और कम्युनिस्ट पार्टी आदि विपक्षी दल पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के नाम पर ये लोग मजहबी आंदोलन करवा रहे हैं। 1947 के पहले जो काम जिन्ना ने किया था, वह आज विपक्षी पार्टियां करवा रही हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पीएफआई संस्था शाहीनबाग सहित पूरे देश में इस तरह के आंदोलन कर रहे लोगों को फंडिंग कर रही है।

उन्होंने ने कहा कि सीएए वि’रोध करने वाले लोग गजवा—ए—हिंद (भारत को जीतने की हिं’सक ल’ड़ाई) करना चाहते है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया की आबादी की 20 फीसदी आबादी भारत में है। नया भारत है अब जनसंख्या नियंत्रण कानून भी बनेगा। उन्होंने कहा कि वे कट्टरपंथी नहीं है उनकी ट’क्कर कट्टर पंथियों से है।

भाजपा ने जनता से किये वायदे को पूरा किया:
सांसद सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े-बड़े और कड़े फैसले लिये तो विपक्ष को लगा कि उनकी दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए विपक्षी दल देश के लोगों को दिग्भम्रित कर रही है। भाजपा ने वही सब कुछ किया है जो 1953 में ही संकल्प लिया था। मेनिफेस्टो में यह था कि राम मंदिर बनाएंगे, कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटाएंगे, तीन तलाक और सीएए कानून लाएंगे। उसने वही किया जो बीजेपी का एजेंडा था।

उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून है नागरिकता छीनने का नहीं। अगर घुसपै’ठिया है उसे तो जाना ही होगा लेकिन जो भारत के मुसलमान हैं उसे ड’रने की जरूरत नहीं है। सांसद ने बैरगाछी में एसएसबी कैंप बनाने की मांग को भी उठाया और यह भी कहा कि इसे रोकने वाले को चिन्हित किया जाएगा। सांसद ने केंद्रीय मंत्री को आश्वस्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में अररिया के सभी छह की छह सीट एनडीए की झोली में जीता कर भेजा जाएगा।

प्रदेश महामंत्री सहित विधायक ने भी किया संबोधन:
तेरापंथ भवन में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, जिला संगठन प्रभारी विजय शंकर चौधरी, सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल, फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी ने भी संबोधित किया। जबकि संचालन जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा ने किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने केंद्रीय मंत्री को शॉल देकर सम्मानित किया। वहीं ठाकुर उदय प्रताप ने खड़गेश्वरी काली मा की प्रतिमा व चुनरी भेंट किया। इस मौके पर कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.