Breaking News

साफ-सफाई के बाद खाेला पार्क: मॉर्निंग वॉकर्स के लिए अब तीन घंटों के लिए खुलेगा सिटी पार्क

आखिरकार, माॅर्निंग वाॅकर्स के लिए 12 साल पहले से तैयार सिटी पार्क काे खाेल दिया गया है। नगर आयुक्त ने आदेश जारी कर फिलहाल सुबह में तीन घंटे तक के लिए सिटी पार्क खाेलने काे कहा है। संबंधित अंचल निरीक्षक काे आदेश दिया गया है कि इसकी साफ-सफाई से लेकर ससमय पार्क काे खाेलना एवं बंद करना सुनिश्चित करें। पार्क सुबह 5 से 8 बजे तक के लिए खुलेगा। दरअसल, अफसराें के सरकारी पेच में फंस कर 2.86 कराेड़ रुपए की लागत से तैयार सिटी पार्क आम लाेगाें के लिए उपलब्ध नहीं हाे रहा था।

लाेगाें की परेशानी यह थी कि वह कलेक्ट्रेट परिसर काे ही व्यायामशाला बना चुके थे। कलेक्ट्रेट परिसर में ही माॅर्निंग वाॅक और इवनिंग वाॅक, प्राणायाम और याेगासान करते हैं। लाेगाें की इसी परेशानी काे देखते हुए दैनिक भास्कर ने 10 अप्रैल काे प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। अगले दिन डीएम के साथ-साथ नगर आयुक्त ने शीघ्र सिटी पार्क खाेलवाने का आश्वासन दिया था। साफ-सफाई के साथ कुछ अधूरे काम काे पूरा कराने के बाद नगर आयुक्त ने सिटी पार्क काे खालने का आदेश जारी किया।

सरकारी पेच में फंसा था तैयार पार्क

दरअसल, नगर आयुक्त के आवास के सामने कंपनीबाग मैदान में वर्ष 2010 में तत्कालीन डीएम आनंद किशाेर ने मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत पार्क का निर्माण करवाया था। 2.86 कराेड़ रुपए खर्च कर पार्क बनकर लगभग तैयार भी हाे गया। बच्चाें के मनाेरंजन के लिए बाघ और शेर की आकृतियां बना दी गईं। तभी तत्कालीन डीएम का तबादला हाे गया। फिर सरकारी पेच में काम रुक गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.