Breaking News

समस्तीपुर में बेटे ने पी’ट-पी’टकर मां को मा’र डा’ला

समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा स्थित मदनपुर गांव में नशेड़ी बेटे की पिटाई से जख्मी महिला की मौत शनिवार को हो गई। मृतक की पहचान स्व. विनय कुंवर की पत्नी कलावती देवी (62 वर्ष) के रूप में हुई है। बीते गुरुवार को गेहूं बेचने को लेकर हुए विवाद में नशेड़ी पुत्र ने अपनी मां को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। इसका इलाज गांव के ही चिकित्सकों द्वारा की जा रही थी।

घटना को लेकर परिजनों का बताना है कि उसकी मां ने गेंहू बेच बड़े बेटे को उसका पैसा दे दिया था। इसकी जानकारी जैसे ही छोटे पुत्र अविनाश कुमार उर्फ संजू को हुई वह गुस्सा हो गया और मां को खोजते हुए विवाद करने लगा। मारपीट में उसकी मां कि कमर की हड्डी टूट गई थी।

इसकी जानकारी मिलने के बाद बड़े पुत्र विकाश कुंवर जो आजीविका के लिए दिल्ली में रहाता है। उसने ग्रामीणों व चकमेहसी पुलिस को फोन कर मां को अपने भाई से बचने के लिए गुहार लगाई। कुछ ग्रामीणों की मदद से उसकी मां का इलाज कराया। इसके बाद उसकी मां ने आवेदन देकर चकमेहसी थाना में सुरक्षा की गुहार लगाई। जिस पर कारवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने आरोपित पुत्र को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं शनिवार को जेल भेज दिया है।

इधर बड़ा बेटा किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए गुरुवार की रात ही गाड़ी पकड़ कर दिल्ली से घर के लिए चल दिया। जैसे ही वह शनिवार को घर पहुंचा उसकी मां की भी मौत हो गई। मौत की खबर पर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टूडू का बताना है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.