BIHARBreaking NewsPATNASTATE

दिल्ली में PM मोदी ने खाया लिट्टी चोखा तो बिहार में लालू के लाल बोले- ‘कतनो खईबऽ लिट्टी चोखा, बिहार ना भुली राउर धोखा..!’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्‍ली में आयोजित हुनर हाट में एक स्टॉल पर लिट्टी चोखा क्‍या खा लिया, उनके खाने को लेकर अब बिहार में सियासत गरमा गई है और लोग इसे बिहार चुनाव की शुरुआत बताकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इसी कड़ी में लालू यादव के दोनों बेटों, तेजस्वी और तेजप्रताप ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। लालू के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्यमंत्री तेज प्रताप यादव ने लिट्टी-चोखा को लेकर पीएम मोदी पर अपने ठेठ अंदाजा में तंज कसा है और ट्वीट किया है-‘कतनो खईबऽ लिट्टी चोखा, बिहार ना भुली राउर धोखा..!’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.