पटना के शाहपुर थाना अंतर्गत बदलापुर गांव में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। घायल अवस्था में युवक को पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घट’ना का कारण पंचायत चुनाव के आपसी रंजिश को लेकर बताई जा रही है। इस मामले में परिजनों ने चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात करण कुमार 20 वर्ष पतला पुर के मुखिया के घर से मैच देखकर देर रात अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में गांव के नजदीक ही पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोलियां चला दी। एक गोली करण कुमार के सीने में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच अपराधी वहां से भाग खड़े हुए। लोगों ने इसकी सूचना शाहपुर थाने को दी।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल करण कुमार को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। शाहपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला पंचायत चुनाव में आपसी रंजिश को लेकर प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उदय राय, राहुल कुमार, सुरेश कुमार, मोहम्मद सत्तार को नामजद किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।







Comment here