Breaking News

बिहार में रे’पिस्ट बाबा: संतान के लिए पूजा कराने आए दंपती को फूल सूंघाकर किया बेहो’श

मधेपुरा जिले में संतान के लिए पूजा कराने के नाम पर महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। चिल्का बाबा ने पूजा कराने के लिए एक दंपती को अपने घर बुलाया। पति और पत्नी को फूल दिया। फूल सूंघते ही दोनों बेहोश हो गए। बाहर पति का हाथ-पैर बांध दिया। पत्नी को कमरे में ले जाकर रेप करने लगा। इसी दौरान पति को होश आ गया। हंगामा मचने पर बाबा भाग निकला।

मामला जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव की है। चिल्का बाबा के झांसे में फंसे पूर्णिया जिले के दंपती ने आलमनगर थाना में बाबा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

घटना के संबंध में पीड़ित दंपती ने बताया कि शादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उसे संतान नहीं हो रहा था। इस कारण से वे लोग काफी परेशान थे। इसी दौरान गांव की ही एक महिला ने उसे चिल्का बाबा उर्फ कैलाश पासवान के बारे में बताया। इसके बाद लगभग 8 महीने से दोनों पति-पत्नी लगातार भागीपुर आया करते थे।

बाहर पति को बेहोश करके अंदर पत्नी से रेप करता

रात झाड़-फूंक के नाम पर चिल्का बाबा महिला के पति की घर के बाहर सोने की व्यवस्था कर देता था। साथ में महिला को झाड़-फूंक के बहाने घर में अंदर ले जाता था। इसके बाद फूल में नशीला पदार्थ दोनों को देता। महिला के बेहोश हो जाने पर दरवाजे को बंद कर देता और फिर महिला से दुष्कर्म करता था। नशा में होने के कारण महिला कुछ नहीं समझ पाती थी।

राज खुला तो जान से मारने की धमकी दी

बुधवार की रात भी बाबा ने महिला को फोन कर बुलाया था। अन्य दिनों की तरह बीती रात भी ऐसा ही किया, लेकिन महिला के पति को अचानक होश आ गया। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। उसने किसी तरह से हाथ खोले और खिड़की से देखा तो ढोंगी बाबा उसकी पत्नी से दुष्कर्म कर रहा था। हंगामा करने के बाद ढोंगी कैलाश पासवान फरार हो गया। साथ ही उसने दंपती को जान से मारने की भी धमकी दी।

गांववालों से कहा, कई वर्षों से ऐसा कर रहा था

कैलाश पासवान के बारे में आसपास के लोग बताते हैं कि वह कई वर्षों से इस तरह का घिनौना काम करता आ रहा था। इसकी कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बारे में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित दंपती के आवेदन पर आलमनगर थाना में केस दर्ज किया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.