Breaking News

मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड फौज और उनके बेटे पर फा’यरिंग

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के अखाराघाट रोड में अपराधियों ने रिटायर फौजी और उनके बेटे पर फायरिंग की। हालांकि वे इसमे बाल-बाल बच गए। गोली एक बिजली के पोल में जाकर लगी। दोनों पिता-पुत्र जान बचाकर एक दुकान की तरफ भागे। तभी अपराधियों ने पीछे से दोबारा एक राउंड फायरिंग की। इसमे भी वे दोनों बच गए। फिर कोल्डड्रिंक का टूटा हुआ बोतल फेंककर मारा। जो रिटायर फौजी के गर्दन के पास लगा। वे जख्मी हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में लोग जुटने लगे। यह देखकर अपराधी भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित रिटायर फौजी जय प्रकाश ने बताया कि वे अहियापुर के आनंद विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनका बेटा सौरभ CBSE की परीक्षा देने गयं था। परीक्षा के बाद उसे लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने हमला कर दिया।n

पांच की संख्या में थे अपराधी

सौरभ ने बताया कि अपराधी पांच की संख्या में थे। सभी ने चेहरे को गमछे से ढंका हुआ था। हालांकि इसमे से एक अपराधी की उसने पहचान की है। पुलिस को उसका नाम आशीष बताया है। कहा कि उसका आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस जांच करेगी तो पता चल जाएगा। पुलिस पूछताछ में उसने किसी विवाद से इंकार किया है। लेकिन, पुलिस जांच में सौरभ का स्कूल में विवाद की बात सामने आई है। उसी प्रतिशोध में घटना को अंजाम देने की बात पुलिस बता रही है। लेकिन, छात्र और उसके पिता ने बयान नहीं दिया है।

CCTV खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस मौके का CCTV फुटेज खँगालने में जुटी हुई है। लेकिन, अबतक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। रिटायर फौजी का SKMCH में इलाज चल रहा है। बताए गए नाम और पते के आधार पर पुलिस विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है। लेकिन, अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके अलावा विवाद का भी पता लगाया जा रहा है। जिसके चलते घटना घटी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.