बक्सर के चौसा में सड़क हादसा में एक युवक की दर्दनाक मौत ही गई। युवक यूपी से अपने घर वापस बक्सर लौट रहा था, तभी चौसा महेश्वरी पेट्रोल पंप के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो सड़क किनारे रखी गिट्टी के ढेर में घूंस गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। दो लोग पास ही के मिट्टी पर गिर गए तो वहीं बाइक चला रहा युवक उछल कर दूर जा गिरा। स्थानीय लोगों द्वारा उसे सड़क से उठा एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां से बेहतर इलाज वाराणसी के लिए लेकर निकल गए। लेकिन युवक की मौत रास्ते मे ही हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।






Leave a Reply