एलजेपी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम शामिल होने के लिए कैमूर पहुंचे। इस दौरान चिराग पासवान सबसे पहले पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी के आवास पर पहुंच ईद मिलन समारोह में शिरकत किए। साथ ही भभुई मुख्यालय के सर्किट हाउस में पार्टी के संगठन की मजबूती को लेकर स्थानीय नेताओं से बिंदुवार चर्चा किया। वही प्रेस को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि सत्ता के लिए नीतीश कुमार कभी भी पाला बदल सकते हैं। वह इसलिए कि बिहार के भीतर भाजपा और जदयू में मनभेद और मतभेद दोनों है।
लाउडस्पीकर विवाद को बेवजह जानबूझकर तूल दिया जा रहा है। चिराग पासवान ने तब सबसे बड़ी बात कह दी जब उनसे बिहार मे डबल इंजन सरकार के सुशासन पर सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नैतिकता की बात जरूर करते हैं लेकिन बिहार के भीतर सबसे अधिक किसी का राजनैतिक विचारधारा का पतन हुआ है तो वह है नीतीश कुमार। बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री होना चाहिए क्योंकि आज की तारीख में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। जबकि जदयू तीसरे नंबर की पार्टी है। और तीसरे नंबर की पार्टी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिल है।
उन्होंने प्रशांत किशोर के द्वारा बनाए जाने वाली नई राजनीतिक दल का स्वागत किया और कहा कि अच्छी सोच रखने वाले लोगों को राजनीति में जरूर आना चाहिए। अपनी पार्टी आरएलएसपीआर के गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में जो भी राजनीतिक दल या गठबंधन स्वर्गीय राम विलास पासवान के सपनों को साकार करेगी हमारी पार्टी उसके साथ गठबंधन करेगी। महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के सवाल पर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को खूब खरी-खोटी सुनाया। साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है ऐसे में अगर लोगों को महंगाई से राहत नहीं मिल रही तो ऐसी सरकार का क्या फायदा है।
कुर्सी खिसकने से पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैकल्पिक व्यवस्था तैयार कर लेते है। बढ़ती महंगाई पर चिराग पासवान ने कहा कि बिहार सरकार को महंगाई की चिंता नही है। भले ही बिहार में डबल इंजन की सरकार है। आज जिस तरह से लगातार पेट्रोल और अन्य चिजों के दाम बढ़ रहे हैं लोगों में काफी आक्रोश है।चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव में लोगों से वोट मांगते समय बताया गया था कि अगर बिहार में डबल इंजन की सरकार आएगी तो केंद्र से आम लोगों को बहुत सहायता मिलेगी मतलब सभी के अच्छे दिन आ जाएंगे। जुमलेबाजी पर विश्वास कर बिहार की जनता ने बिहार में डबल इंजन की सरकार तो बनवा दी लेकिन लोगों को महंगाई बेरोजगारी से निजात मिलता नही दिख रहा है।पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर उन्होंने कहा कि कई सरकारें कहती हैं कि केंद्र सरकार की ओर से किया जाता है। वहीं, केंद्र सरकार राज्यों की सरकार से टैक्स कम करने की अपील करती है. जनता को राहत देने के लिए जो भी करना हो उसे किया जाए. बिहार में डबल इंजन की सरकार है अगर जनता को इसका फायदा ना मिले तो इस सरकार से क्या फायदा।



Leave a Reply