Breaking News

बारातियों से भरी कार डिवाइडर से टकराई, 7 ज’ख्मी

सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के दुअनिया मोड़ NH-57 पर तेज रफ्तार एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर समेत 7 लोग जख्मी हो गए। कार में सवार सभी लोग बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जख्मी घायलों को पीएचसी लाया गया। यहां से ड्राइवर व एक और घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है

जख्मी कार चालक के अनुसार, वह बारातियों लेकर दरभंगा से अररिया जिले के रानीगंज लौट रहा था। इसी दरम्यान ड्राइवर को झपकी आ गई और कार एनएच 57 दुअनिया मोड़ के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

इधर, अन्य जख्मी 5 बाराती को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर भेज दिया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प्रतापगंज पुलिस मामले की जांच औऱ अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.