Breaking News

मुजफ्फरपुर में ‘रायफल पे डिस्को’: शादी समारोह में DJ की धुन पर डांस करते चलाई गो’ली

मुजफ्फरपुर में हर्ष फायरिंग के मामले नहीं रुक रहे हैं। अभी दो दिन पूर्व तुर्की इलाके में पिस्टल और रायफल लहराते वीडियो वायरल हुआ है। अब कांटी में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमे DJ की धुन पर डांस कर रहे युवकों में से एक के हाथ मे रायफल है। जिससे वह ठाएं-ठाएं कर गोली चलाता है। पंडाल में धुंआ भर जाता है।

इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया। फिर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते-देखते ये वीडियो खूब वायरल होने लगा। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। SSP जयंतकांत ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस वीडियो के जरिए फायरिंग करने वाले युवक की पहचान में जुट गई है।

इलाके में चर्चा है कि जिसने रायफल से फायरिंग की है। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। हाल में जमानत पर छूटकर बाहर निकला है। वीडियो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है। उस युवक की पहचान के लिए पुलिस कांटी में छानबीन कर रही है। हालांकि अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बता दें कि तीन दिन पूर्व तुर्की में हथियार लहराते वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसी युवक के व्हाट्सएप स्टेटस पर वीडियो लगा था। इसलिए पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर हथियार लहराने वाले शातिरों तक पहुंचने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.