Breaking News

बिहार में ईद की नमाज: अकीदतमंदों ने ईदगाह में अदा की नमाज; गांधी मैदान से CM नीतीश ने दी बधाई

ईद के मौके पर बिहार की मस्जिदों समेत सभी ईदगाह में रोजेदार नमाज अदा की जा रही है। कोरोना की पाबंदी के कारण पिछले दो साल से ईद की नमाज अदा नहीं हो पाई थी। इस बार गांधी मैदान, मस्जिद सहित अन्य स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जा रही है। चांद दिखने के दूसरे दिन मंगलवार सुबह आठ बजे पटना के गांधी मैदान समेत राज्य के इबादतगाहों में भारी संख्या में अकीदतमंद की भीड़ जुटने लगी है।

CM नीतीश कुमार ने कहा कि शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हुई।

CM नीतीश कुमार ने कहा कि शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हुई।

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां ईद के मौके पर शामिल होते रहा हूं। लेकिन पिछले दो सालों से कोरोना के वजह से इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार फिर से ईद का कार्यक्रम हुआ हैं। इसकी तैयारी पिछले एक महीने से चल रही थी। इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हुई। कई पूरे बिहार वासियों को ईद की बधाई देता हूं। सभी से कामना करता हूं कि किसी भी धर्म के हों सभी का सम्मान करें। मुख्यमंत्री ने कहा हमारा राज्य और देश तरक्की करे यही कामना करता हूं।

नमाज अदा करते लोग।

नमाज अदा करते लोग।

औरंगाबाद जिले में शांतिपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारे का पर्व ईद संपन्न हुआ। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर के जमा मस्जिद, ईदगाह समेत पूरे जिलेभर के मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की और गले लगकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

एक-दूसरे से लगे मिलकर ईद की बधाई देते बच्चे।

एक-दूसरे से लगे मिलकर ईद की बधाई देते बच्चे।

नमाजियों की एंट्री के दाैरान खुफिया निगरानी

गांधी मैदान में नमाजियों की एंट्री गेट नंबर 5, 7 और 10 से हो रही है। इस दौरान खुफिया तौर पर निगरानी की जा रही है। वाहनों का प्रवेश गेट नंबर. 5 एवं 7 से हो रहा है। इन वाहनों की पार्किंग गेट नंबर 5 और 7 के बीच बैरिकेडिंग से की गई। यातायात पुलिस अधीक्षक की निगरानी में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

एक-दूसरे को बधाई देते लोग।

एक-दूसरे को बधाई देते लोग।

मुंगेर में जुटे रोजेदार।

मुंगेर में जुटे रोजेदार।

नालंदा में सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों में अदा की गई। नमाजियों का कहना है कि कोरोना की वजह से अपने दोस्त यार से ईद के दिन पिछले दो साल से नहीं मिल पा रहा था। लेकिन, इस साल एक बार फिर से अपने दोस्तों को गले लग कर ईद की बधाई दे रहा हूं।

नालंदा में ईद की नमाज।

नालंदा में ईद की नमाज।

नमाज के दौरान धूल की चुनौती

नमाज अदा करने के दौरान धूल बड़ी चुनौती है। इससे बचने को लेकर जिला प्रशासन ने गांधी मैदान में लगातार पानी का छिड़काव करने को लेकर आदेश दिया है। धूल से नमाजियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए गांधी मैदान में पानी का छिड़काव सुनिश्चित किया गया है। जलापूर्ति की व्यवस्था को लेकर भी नगर निगम को निर्देश दिया गया है। कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी द्वारा 4 वाटर एटीएम एवं 12 पानी टैंकर की व्यवस्था की गई है।

औरंगाबाद में ईद की नमाज अदा करने पहुंचे रोजेदार।

औरंगाबाद में ईद की नमाज अदा करने पहुंचे रोजेदार।

डॉक्टर से लेकर पूरी व्यवस्था

ईद की नमाज को लेकर गांधी मैदान में डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ और आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ 5 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। 4 एम्बुलेंस गांधी मैदान एवं एक एंबुलेंस जिला नियंत्रण कक्ष के परिसर में होगी। गांधी मैदान में दो फायर दस्ता एवं जिला नियंत्रण कक्ष में एक फायर दस्ता लगाया गया है।

गांधी मैदान में एक-दूसरे बधाई देते।

गांधी मैदान में एक-दूसरे बधाई देते।

सासारात में नमाज अदा करते लोग।

सासारात में नमाज अदा करते लोग।

बनाया गया कंट्रोल रूम

जिला प्रशासन ने ईद को लेकर 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। किसी भी समस्या को लेकर 0612-2219810/2219234 पर कॉल किया जा सकता है। आवश्यकतानुसार जिला नियंत्रण कक्ष तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष, पटना से भी फोन नंबर डायल-100 तथा 9470001389 पुलिस हेल्प लाईन पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। गांधी मैदान में एक अस्थायी 24×7 थाना कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 25 सुरक्षित दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। गांधी मैदान (नमाज स्थल) में 6 सुरक्षित दण्डाधिकारियों को रखा गया है। थानाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी आसूचना तंत्र को सुदृढ़ रखेंगे ताकि किसी भी तरह के अफवाह को फैलने से रोका जा सके। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी नमाजियों के वापस जाने तक अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर मुस्तैद रहने का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.