Breaking News

मुजफ्फरपुर : 34 हजार डोज एक्सपायर हो चुके, जाइकोव-डी के छह हजार डोज मई में होंगे एक्सपायर

सदर अस्पताल के वैक्सीन स्टोर में रखे पेन लेस टीका जाइकोव डी के छह हजार डोज मई माह में एक्सपायर हो जाएंगे। इसकी जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके पांडे ने मुख्यालय को दी थी। उन्होंने मुख्यालय को लिखे पत्र में कहा है कि टीका एक्सपायर होने से पहले उसे वापस ले लिया जाय। जनवरी माह में टीके के 40 हजार डोज जिले को उपलब्ध कराए गए थे

इसमें से 34 हजार डोज एक्सपायर कर हो चुके हैं, जबकि 6 हजार डोज एक्सपायर करने के नजदीक हैं। उन्होंने बताया कि कोविन पोर्टल पर इस टीके से संबंधित कोई जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण टीकाकरण पर रोक लगाई गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.